
उरई। निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भाजपा में घमासान थमने का नाम नही ले रहा है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के अलावा वार्ड सभासदों के टिकट वितरण में भी भाजपा के भीतर आक्रोश देखा जा रहा है जिसके चलते भाजपा के नगर महामंत्री पार्टी से इस्तीफा देने का एलान किया है।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष उरई को भेजे त्यागपत्र में नगर महामंत्री सत्यम मिश्रा ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 21 में भारतीय जनता पार्टी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं भाजपा के जो भी अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ता बीस वर्षो से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे है तथा वार्डो में निवास करने वाले बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर संयोजकों तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सारी सर्वे रिपोर्टो को दरकिनार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर सपा और कांग्रेसी परिवार के व्यक्ति को वार्ड नंबर 21 में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। जिसके कारण वह नगर महामंत्री पद से इस्तीफा दे रहे है। यह जानकारी यहां जारी विज्ञप्ति में सत्यम मिश्रा ने दी।







Leave a comment