
कुठौंद(उरई )। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने एवं मानदेय बीस हजार रुपये प्रतिमाह करने सहित तमाम मांगों को लेकर 22 अक्टूबर से शुरू हुआ आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा।
ब्लाक कार्यालय परिसर कुठौंद में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी अशेाक कुमारी, रेखा, माया देवी , कैलाशी देवी, रानी मिश्रा, सरला, मालती, सुमन, किरन देवी, निशा, सुशीला, पुष्पा, कुंती, मंजुला, नीलम, ऊषा, ब्रजकुमारी, शीला, सुशमा, कुसुमलता, शकुन्तला देवी, सुनीता तिवारी, शिवकुमारी, रामकुमारी, ज्ञानवती, लता, रीना, पेे्रमवती, किरन भारती, स्नेहलता आदि तमाम कार्यकत्रियों का आरोप था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अपने वायदे को नही निभा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की समस्याओं का 90 दिन के भीतर निराकरण करने का आश्वासन दिया था लेकिन वह अपने वादे को पूरा करने केस्थान पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करवा रहे है। लेकिन अब आंगनबाड़ी कर्मचारियां हार मानने वाली नही और अपना हक लेकर रहेगी और जब तक हमारी मांगे नही मानी जाती तब तक कलमबंद हड़ताल, अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।







Leave a comment