उरई। मंगलवार को नगर निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच की गई। उरई नगर पालिका और कोटरा नगर पंचायत के सभी नामांकन पत्र स्क्रूटनी के बाद बहाल रखे गये हैं।

आज नामांकन पत्रों की जांच का दिन था। कलेक्ट्रेट में उरई नगर पालिका के सहायक रिटर्निंग आफीसर ने अध्यक्ष पद के 29 प्रत्याशियों के पर्चों की जांच की। इसमें कोई पर्चा त्रुटिपूर्ण नही पाया गया। इसलिए सभी पर्चे बहाल रखे गये। उधर कोटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के भरे गये सभी 17 पर्चे सही पाये गये। अब लोगों को इंतजार नाम वापसी का है। जिसके बाद कितने प्रत्याशी मैदान में रह गये इसकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a comment