उरई। समाजवादी पार्टी के उरई नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र निरंजन ने मंगलवार को वार्ड नं. 1 और वार्ड नं. 2 में सैकड़ों लाल टोपी लगाये युवाओं के साथ जन संपर्क कर समां बांध दिया।

ज्ञानेंद्र निरंजन का चुनावी अभियान तूफानी गति से चल रहा है। मंगलवार को उन्होंने रामनगर झांसी रोड और शांति नगर में विकास के नाम पर लोगों से वोट मांगे। उनके साथ भारी जनसैलाब था। उनके कारवां में पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, कप्तान सिंह राजपूत, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी, सुरेंद्र बजरिया आदि दिग्गज भी शामिल थे।

Leave a comment