उरई। सेना भर्ती के लिए जा रहा युवक रहस्यमय तरीके से ट्रेन के अंदर से गायब हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चुर्खी थाने के मुसमरिया गांव के निवासी सानुज दुबे का पुत्र सौरभ दुबे (20वर्ष) बबीना कैंट झांसी में होने जा रही सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए 5 नवंबर की रात उरई से ट्रेन पर सवार हुआ था। लेकिन बबीना न पहुंचकर वह रास्ते से ही गायब हो गया। जब उसके घर वालों ने उसके मोबाइल पर काॅल की तो नंबर बंद मिला। इस पर संदेह होने के बाद उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता न चलने पर स्थानीय जीआरपी थाने में सोमवार को तहरीर दे दी गई थी। लेकिन आज तक उसका कोई सुराग नही लगा है।

Leave a comment