उरई। कुठौंद में क्षेत्रीय पत्रकारिता के शिरोमणि कहे जाने वाले स्व. उदय नारायण द्विवेदी की 10वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा के मुख्यातिथ्य में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका संचालन सत्येंद्र पस्तोर ने किया।

इस अवसर पर वयोवृद्ध पत्रकार परम सिंह चतुर्वेदी और युवा पत्रकार मदन दुहौलिया का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दीपू दुबे, सुरेश चंद्र माहेश्वरी, अशोक तिवारी, गजेंद्र चैहान, मानवेंद्र सिंह, राजकुमार त्रिपाठी, रानू शुक्ला, वीरेंद्र दुबे, रत्नेश वावली, आरपी वर्मा, पवन शर्मा, दीपू मिश्रा, देवेंद्र सिंह और अमित भदेख आदि पत्रकारों के अलावा ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम यादव व पूर्व प्रधानाचार्य रामलखन शर्मा, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजिका उर्मिला द्विवेदी ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Leave a comment