
उरई। नहर में नहाने गये युवक की डूबकर मौत हो गई।
मंगलवार को सुबह कोंच क्षेत्र में अंडा पुल के पास नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी व्याप्त हो गई। बाद में युवक की पहचान शिवम रावत (27वर्ष) पुत्र नरेश रावत निवासी शताब्दी नगर ग्वालियर के रूप में हुई। बताया गया है कि युवक की ननिहाल समथर जिला झांसी में थी जहां वह 5 नवंबर को अपने दो दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। जिसमें उसकी डूबकर मौत हो गई। लेकिन नहर गहरी होने और पानी का बहाव तेज होने के कारण उसका शव बहकर अंडा पुल के पास किनारे लगा।







Leave a comment