
उरई। बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने नोटबंदी विरोधी दिवस मनाया। इस सिलसिले में पार्टी के पूर्व विधायक प्रतिनिधि काली पटटी बांधकर घर-घर में नोटबंदी से लोगों को हुए नुकसान की जानकारी देने के लिए जनसंपर्क करते रहे।
सुरेंद्र सिंह सरसेला के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कालपी के टरननगंज मोहल्ला स्थित कार्यालय में एकत्रित हुए। इसके बाद काली पटटी बांधकर उन्होंने टरननगंज, मनीगंज, रावगंज, तरीबुल्ला और राजघाट आदि मोहल्लों में लोगों के यहां घर-घर जाकर नोटबंदी का विरोध किया। उन्होंने लोगों से कहा कि नोटबंदी के फैसले से देश का कोई फायदा नही हुआ। इसके कारण छोटे व्यापारी बर्बाद हो गये। न काला धन आया और न आतंकी फंडिग रुकी। संजय सोनकर, वीरेंद्र चैहान, दिलीप सोनकर, इस्लाम अंसारी, पप्पू यादव, रशीद अंसारी, अर्जुन, अमन, मनीष, इमरान आदि लोग प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे।







Leave a comment