उरई। नगर निकाय चुनाव का माहौल गरमाने के साथ पार्टियों में बगावत और तोड़फोड़ का क्रम तेज हो गया है। कालपी नगर पालिका में कांग्रेसी नेता मनोज जाटव की पत्नी सीमा जाटव द्वारा विद्रोह करके निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के अभियान का कई दिग्गज स्थानीय कांग्रेसियों ने समर्थन कर स्थिति को रोमांचक बना दिया है।
कालपी में अध्यक्ष पद की कांग्रेस की बागी प्रत्याशी सीमा जाटव के समर्थन में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी खुलकर सामने आ गये। सीमा जाटव की सभा में बसपा के पूर्व विधायक छोटे सिंह चैहान, चेयरमैनी का चुना लड़ चुके फैयाज अंसारी, बसपा से अध्यक्ष का टिकट मांग रहे कर्मप्रिय गोयल, रमन निषाद, रंजीत सिंह यादव आदि की मौजूदगी ने राजनैतिक माहौल को सनसनीखेज बना दिया है। उपस्थित नेताओं ने कहा कि सुशिक्षित सीमा जाटव शहर में सभी प्रत्याशियों के विकल्प के रूप में मैदान में हैं। इसलिए कालपी में इस बार के नगर निकाय चुनाव में नया इतिहास लिखा जायेगा।

Leave a comment