उरई। नव विवाहिता ने दहेज के कारण ससुरालियों द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है।
कुठौंद थाने के तरारपुर निवासी उदय प्रकाश की पुत्री अर्चना का विवाह एक वर्ष पहले जालौन कोतवाली क्षेत्र के हरकौती गांव में सत्यप्रकाश के साथ हुआ था। जिसमें अर्चना के पिता ने यथा सामर्थ दहेज भी दिया था। लेकिन तीन-चार माह गुजरते ही लालची ससुरालियों ने 50 हजार रुपया अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने इसे लेकर पति और ससुर के खिलाफ जालौन कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a comment