उरई। रंजिश को लेकर चारा काटने के लिए खेत गई महिला को पकड़ कर उसके साथ रेप का प्रयास किया गया। महिला के चिल्ला पड़ने से अन्य लोग आ गये जिसके चलते आरोपी को भागना पड़ा।
कुठौंद थाने में दी गई तहरीर के अनुसार पीड़िता दौनापुर की निवासी है। उसके पति का चार दिन पहले गांव के लोकेंद्र से विवाद हो गया था। जिसकी रंजिश के चलते बुधवार को सुबह लोकेंद्र ने महिला को उसके खेत पर पकड़ लिया और उसे नीचे गिराकर रेप की कोशिश करने लगा। महिला के चिल्ला पड़ने पर आसपास मौजूद लोग आ गये। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment