उरई। परिषदीय स्कूलों में चेहल्लुम का अवकाश 16 नवंबर की बजाय 10 नवंबर को होगा।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश कुमार शाही ने बताया कि इलाहाबाद स्थित उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा के सचिव द्वारा जारी अवकाश तालिका में चेहल्लुम का अवकाश 16 नवंबर को दर्शाया गया है। हालांकि चंद्र दर्शन के अनुसार यह 10 नवंबर को पड़ रहा है। इसलिए जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में 10 नवंबर को ही अवकाश रहेगा।

Leave a comment