उरई। कोंच तहसील में निकाय चुनाव प्रक्रिया के सिलसिले में बखेड़ा हो जाने से आरओ को पुलिस बुलानी पड़ गई।
बुधवार को कोंच तहसील में उस समय बखेड़ा हो गया जब वार्ड नं. 14 की निर्दलीय प्रत्याशी नंदनी को लेकर दो पक्ष भिड़ गये। मंगलवार को भाजपा के प्रत्याशी बृजेंद्र कुशवाहा ने नंदनी की मार्कशीट पेश करते हुए उसकी उम्र मात्र 20 वर्ष बताकर उसका पर्चा निरस्त करने की आपत्ति दाखिल की थी। लेकिन आज जब प्रत्याशियों की सूची में उन लोगों ने नंदनी का नाम देखा तो वे लोग रिटर्निंग आॅफीसर सुबोध नारायण से उलझ गये। वहीं नंदनी के समर्थक भी पहुंच गये। बखेड़ा बढ़ता देख आरओ सुबोध नारायण ने पुलिस बुला ली और लाठियां भांजकर दोनों पक्षों को तहसील से खदेड़ दिया गया। बाद में आरओ ने नंदनी के पर्चे को वैध मानते हुए आपत्ति खारिज कर दी।

Leave a comment