उरई। त्यौहार मनाने परिवार सहित ससुराल गये व्यक्ति के घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर उसे कंगाल कर डाला।
कोंच के मोहल्ला गोखले नगर का निवासी लखन लाल अहिरवार ग्यास का त्यौहार मनाने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपनी ससुराल कदौरा चला गया था। मंगलवार की रात को जब वह वापस लौटा और मुख्य द्वारा का ताला खोलकर अंदर गया तो खुले पड़े कमरों और अलमारियों में अस्त-व्यस्त सामान देखकर वह हक्का-बक्का रह गया।
बताया गया है चोर छत के रास्ते से उसके आंगन में उतरकर कमरों से 1800 रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात उभाड़ ले गये। लखन लाल ने थाने में सूचना दे दी है।

Leave a Reply