उरई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमारी नाला के पास बुधवार को झांसी की ओर से आ रहा डम्पर सिचाई कर रहे एनएचए के टैंकर से भिड़ गया। डम्पर टैंकर को घसीटता हुआ काफी दूर तक चला गया और इसके बाद डिवाइडर से जा भिड़ा। इसमें डम्पर का ड्राइवर और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
घायल ड्राइवर का नाम बालकिशुन निवासी गोरखपुर बताया गया है। जबकि उसके हेल्पर का नाम पता नही चला। डम्पर गिटटी डस्ट भरी थी। घायलों को पहले जिला अस्पताल लाया गया इसके बाद बाहर के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a comment