जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हीरापुरा में एक घर में हुई 10 हजार रूपए नकद व कीमती सामान की चोरी के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को पकडा है तथा उससे पूंछतांछ की जा रही है।

भगवानदास पुत्र रामकिसुन निवासी हीरापुरा के यहां सोमवार की रात को चोरी हुई थी। चोरी में 10 हजार रूपए नकद तथा कीमती जेवरात चोरी हुआ था। गांव मंे चोरी की घटना के बाद पीडित की पीडित की निशानदेही पर पुलिस ने संदिग्ध रामजी उर्फ सेठ निवासी हीरापुर को गिरफ्तार कर लिया है। तथा उससे पूंछतांछ कर रही है। पीडित ने पुलिस को बताया है कि पकडा गया युवक गांव मंे कई छोटी मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

 

 

Leave a comment