जालौन-उरई । घर के सामने सार्वजनिक भूमि पर खूंटा गाढने पर दबंगों द्वारा गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी की शिकायत पीडित महिला ने उपजिलाधिकारी से की है।

सियादुलारी पत्नी मनफूले निवासी ग्राम उदोतपुरा ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की है कि उनके घर पर सार्वजनिक आम रास्ते में गांव के रंजीत, विष्णु, चन्द्रशेखर, पुत्रगण, वारेलाल, तथा मेघ सिंह, संतोष पुत्रगण रंजीत, व बिट्टी पत्नी रंजीत खूंटा गाढने लगे जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तो वहीं उपजिलाधिकारी ने निष्पक्ष जांच व कार्यवाही किए जाने के लिए कोतवाली पुलिस को भेजा है।

Leave a comment