कालपी(उरई )। उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने नगर में स्थित बंदूक की दुकान का निरीक्षण किया जिसमें उन्होने स्टाक चेक किया और हथियारों का मिलान किया।

बुधवार को एसडीएम सतीशचन्द एवं सीओ सुबोध गौतम ने टरननगंज स्थित धर्मेन्द्र गुप्ता की बन्दूक की दुकान का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने स्टाक रजिस्टर से कारतूसांे की बिक्री का मिलान किया इसके बाद उन्होंन नयेे हथियारों की संख्या भी देखी तथा कारतूसों को रखने की व्यवस्था परखी और आग बुझाने के इन्तजाम देखे।  इस दौरान सारी व्यवस्थायें चाक चैबंद पायी गयी इस मौके पर कोतवाल संजय गुप्ता भी मौजूद रहे।

 

Leave a comment