रामपुरा(उरई )। पचनदा मेला से लौट रहे युवक कोे नशे में धुत बाइक युवकों ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।

थाना एवं कस्बा रामपुरा निवासी विजय कुमार पुत्र लच्छीराम 45 वर्ष पचनदा मेले से लौट रहा था कि सामने से जा रहे बाइक सवार सुनील कुमार पुत्र श्याम सुंदर प्रजापति तथा उसका चाचा नरेश प्रजापति ने नशे की हालत में सामने से आ रहे विजय को टक्कर मार दी। जिससे विजय की मोटर साइकिल पर बैठे संध्या पुत्री मुनेश, मोहित पुत्र विजय घायल हो गए जिसमें विजय को गंभीर चोटे आई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची 100 डायल ने एम्बुलेंस को बुलाकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर रामपुरा थाने के एसआई राहुल सिंह व सर्वेश कुमार तथा चालक प्रदीप कुमार ने दुर्घटना करने वाली मोटर साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया।

Leave a comment