कालपी(उरई )। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में मंगलवार की शाम 6 बजे से लेकर रात 12 बजे तक डिप्टी एसपी सुबोध गौतम के नेतृत्व में पैदल मार्च तथा चेकिंग अभियान कालपी क्षेत्र में चलाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन कोई कोर कसर बकाया नहीं रख रहा है। एसपी के निर्देशों के अनुसार कोतवाल संजय कुमार गुप्ता वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह सब इंस्पेक्टर जगत नारायण यादव शीतला प्रसाद मिश्रा मोहम्मद सलमान, सर्वेश कुमार, वीरेंद्र सिंह सिपाही कौशलेन्द्र सिंह चौधरी समेत पुलिस के जवानों एवं महिला सिपाहियों ने पहले रामगंज, मनीगंज कागजीपुरा मैन बाजार, फुलपावर चैराहा आदि स्थानों में रूट मार्च अभियान चलाया इसके उपरांत जोल्हूपुर कालपी के बीच स्थित होटल ढाबा आदि स्थानों, चैराहों मोटर स्टैंड रेलवे स्टेशन में रुक-रुक कर चेकिंग की। पुलिस प्रशासन के द्वारा चेकिंग अभियान की खबर मिलते ही तमाम शरारती तत्व बेचैन हो गए। पुलिस प्रशासन का अभियान मध्य रात्रि 12 बजे तक चलता रहा।

Leave a comment