कालपी(उरई )। निकाय चुनाव को मद्देनजर रखते हुये अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में बैठक की जिसमें उन्होंने 22 बिन्दुओं पर चर्चा की और उस पर अमल करने के निर्देश दिये।
मंगलवार को कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक एस के तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एएसपी ने कोतवाल व उपनिरीक्षको तथा सिपाहियों को दिये निर्देश में बताया कि निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक निपटाने के लिए सभी मातहत कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाह करें किसी भी सूरत में लापरवाही नहीं होना चाहिये। शासन के द्वारा चलाई जा रही 22 बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि जिन सिपाहियों को बीट आवंटित हो चुकी है। वह लोग अपने-अपने संबंधित ग्रामों- मोहल्लो का निरंतर भ्रमण करे। गणमान्य नागरिकों, शस्त्र लाइसेंस धारको, वाहन आपरेटरों आदि को सूचित कर ले। इसी प्रकार अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी निगाहे रखें। एएसपी ने नसीहत देते हुए कहा कि प्रत्येक सरकारी काम गतिशीलता से निपटाए। शासकीय कार्यों में हीलाहवाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल संजय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, एस. आई. मोहम्मद सलमान, जगत नारायण, वीरेंद्र सिंह शीतला प्रसाद मिश्रा हेड मोहर्रिर अमर सिंह कौशलेंद्र सिंह प्रमुख रुप से मौजूद रहे।







Leave a comment