जालौन=उरई । ग्राम सुढार में किराना की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से देशी शराब के 40 क्वाटर बरामद हुए हैं।

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सुढार में एक किराने की दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे कृष्णपाल सिंह उर्फ पप्पू निवासी सुढार को गिरफ्तार कर लिया है। तथा उसकी दुकान की तलाशी लेने पर दुकान से 40 क्वाटर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

Leave a comment