कोंच-उरई । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने नोटबंदी को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया करते हुये कड़े शब्दों में सरकार के उक्त कदम की निंदा की है। पार्टी ने कहा है कि इस नोटबंदी का सबसे बुरा असर समाज के कमजोर तबके पर पड़ा है और दिहाड़ी मजदूरों, छोटे दुकानदारों तथा रोज कमाने खाने बालों के मुंह का निबाला इस नोटबंदी ने छीना है।
सीपीआई स्थानीय शाखा की बैठक शाकिर खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नगर मंत्री भूपेन्द्र सीरौठिया ने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान, कामगार लोगों को नोटबंदी के कारण महीनों काम नहीं मिला और उनके परिवार फाकाकशी की नौबत से गुजरे हैं। इसके बाद सरकार ने जीएसटी लागू कर रही सही कसर पूरी कर दी, छोटे दुकानदारों इस नई व्यवस्था की बारीकियां समझने में ही सालों लगा देगा और उनका व्यापार चौपट हो जायेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सरकार के एक साल पहले लिये गये उस फैसले की कड़े शब्दों में निंदा करती है। इस दौरान हरदयाल कुशवाहा, रामा स्वर्णकार, मानसिंह कुशवाहा, ग्यासी, कैलाश, अक्षय खरे, लक्ष्मी नारायण, अमित, भगवानसिंह यादव, दयाराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।







Leave a comment