कोंच-उरई । निकाय चुनाव में आरओ की गलतियों का खामियाजा कहीं उम्मीदवारों को न भुगतना पड़े। यहां नामांकन के दौरान ऐसा ही एक मामला आया है जिसमें एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन किसी वार्ड से किया है लेकिन आरओ ने ऑनलाइन फीडिंग में उसे दूसरे वार्ड में शामिल कर दिया है। जब प्रत्याशी को इसकी जानकारी मिली तो उसके होश गुम हो गये क्योंकि जिस वार्ड में उसे प्रत्याशी बना दिया गया है वहां उसके वोटर ही नहीं हैं।

पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा के परिवारी जन बालकृष्ण वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा ने आवेदन क्रमांक 109355 के द्वारा वार्ड सं. 3 जो अनुसूचित महिला के लिये आरक्षित है, से अपना नामांकन दाखिल किया था और उसके सभी प्रपत्रों में वार्ड सं. 3 ही उल्लिखित है। वह खुद उसी वार्ड के कक्ष संख्या 9 से वोटर है लेकिन आरओ ने ऑनलाइन फीडिंग में उसकी वार्ड संख्या 2 कर दी है और सूची भी नामांकन कक्ष के बाहर चस्पा कर दी। जब प्रत्याशी को इसकी जानकारी मिली तो उसने आरओ तथा एसडीएम के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करासते हुये वार्ड सं. में सुधार करने का अनुरोध किया है। आरओ विकास तिवारी का कहना है कि ऑफ लाइन सुनीता का फॉर्म सही है लेकिन ऑनलाइन में गलती से 3 की बजाये वार्ड सं. 2 हो गई है। इसमें सुधार का प्रयास किया जा रहा है और प्रत्याशी ने जिस वार्ड से नामांकन भरा है उसी वार्ड से वह चुनाव लड़ेगी।

 

Leave a comment