उरई। भाजपा के बागी प्रत्याशी अनिल बहुगुणा ने चुनाव के पहले नाम वापसी की तमाम अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वे सर्वसमाज द्वारा उनके प्रति दिखाये गये विश्वास को ठेस नही पहुंचा सकते। उन्होंने इस तरह की अफवाहें घबराये विरोधियों द्वारा फैलाने का आरोप लगाया है।
अनिल बहुगुणा पूरी दमखम के साथ चुनाव मैदान में हैं जिससे सभी प्रत्याशियों के समीकरण डावांडोल हो गये। इसलिए वे चर्चाओं के केंद्र में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर यह कयासबाजी गर्म है कि भाजपा के शीर्ष नेता बहुगुणा को मनाने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसके बाद वे अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेगें।
अपने चुनाव अभियान को क्षति पहुंचने की आशंका भांप बुधवार को अनिल बहुगुणा इसका खंडन करने के लिए सामने आये। उन्होंने एक सभा में अपने समर्थकों से कहा कि वे इन अफवाहों पर रंच मात्र भी विश्वास न करें और पूरे मनोबल व उत्साह के साथ प्रचार अभियान में जुटे रहें। परिणाम उनके पक्ष में आयेगा।







Leave a comment