उरई। कालपी में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमित पांडेय द्वारा शुरू किये गये अनशन को समाप्त कराने के लिए उनकी मान-मनौव्वल में सिचाई विभाग के अधिकारियों को काफी पसीना बहाना पड़ा।
मालूम रहे कि सूखे की वजह से इस बार जलाशय में पर्याप्त पानी नही है जिसका प्रभाव नहरों के संचालन पर पड़ रहा है। पलेवा न हो पाने से पूरे जिले के किसानों के माथे पर बल नजर आ रहे हैं।
इसी के मददेनजर युव कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमित पांडेय उसरगांव में नहर के किनारे अनशन पर बैठ गये। इससे तनाव व्याप्त होने की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। पहले नायब तहसीलदार हरप्रसाद अनशनकारियों के पास पहुंचे लेकिन किसानों ने उनकी एक न सुनी। उसके बाद सिचाई विभाग के एसडीओ रामसिंह ने किसानों की चिरौरी की। उन्होंने तीन दिन के अंदर नहर में पानी पहुंचाने का भरोस दिलाया। जिसके बाद किसान अनशन खत्म करने के लिए मान गये। किसानों ने इस अवसर पर जिलाधिकारी के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन भी उन्हें सौंपा।

Leave a comment