
उरई। नगर पालिका चुनाव में स्थिति मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी सभी वार्डों में चुनाव कार्यालय खोलने की रणनीति पर अमल कर रही है। बुधवार को इस क्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र सिंह निरंजन ने पांच वार्ड प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उदघाटन किया।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र सिंह निरंजन ने आज वार्ड 1, 4, 9, 13 व 19 में चुनाव कार्यालयों का उदघाटन किया। इस अवसर पर जुटी भीड़ देखकर उनके हौसले बुलंद हो गये। ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि उनके पिता सुरेश निरंजन भैया जी की संस्कारी शैली से आप परिचित हैं। वे उसी का अनुसरण करते हुए नगर पालिका में गरिमापूर्ण माहौल बनाने के लिए संकल्पित हैं।
उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रदेश में रही सरकार का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि आज राज्य में बच्चा-बच्चा तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास योजनाओं को याद कर रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रति इस भरोसे का पूरा लाभ निश्चित रूप से उनको मिलेगा। उन्होंने लोगों की उम्मीदों पर अपने को खरा साबित करने के लिए जान लगा देने का वचन दिया।
फोटो-







Leave a comment