
उरई। जिले के विभिन्न थानों ने स्थानीय निकाय चुनाव के मददेनजर नदीगांव के बाहुवली नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ डिम्पल सहित 26 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई प्रस्तावित की है। पुलिस अधीक्षक ने इस संदर्भ में पूरी संकलित रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को प्रेषित कर दी है तांकि सूचीबद्ध लोगों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई हो सके।
विवरण में बताया गया है कि नदीगांव थाना ने अनार सिंह यादव, अभिमन्यु उर्फ डिम्पल, पवन यादव परासनी, शंकर सिंह नदीगांव, बृजेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना महेशपुरा, विवेक यादव नदीगांव, राहुल यादव नदीगांव, गोविंद सिंह यादव नदीगांव, माधौगढ़ कोतवाली ने बृजेंद्र उर्फ चिन्टोले महोई, लला महोई, कृष्णकुमार उर्फ अंटू महोई, कालपी पुलिस ने मानवेंद्र रामगंज, कोमल सिंह निवाड़ी, रामश्याम तिरही, हफीज राजेपुरा, कल्लू यादव खैरई, कोंच पुलिस ने मुन्ना कुरैशी आराजीलेन, अफसर आराजीलेन, अग्गस उर्फ असगर आराजीलेन और राहुल यादव तिलक नगर के खिलाफ संस्तुति की है।
एक अन्य संस्तुति में रामपुरा पुलिस ने कल्लू त्रिपाठी और संजू सेंगर निवासी ऊमरी के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की है। कुठौंद पुलिस ने सत्येंद्र सिंह निवासी पीपरी गहरवार, नदीगांव पुलिस ने बृजभान सिंह उर्फ कल्लू निवासी मकरौल और साहब सिंह उर्फ सटटू निवासी मकरौल तथा कैलिया पुलिस ने दौलत खां निवासी धौरपुर के खिलाफ संस्तुति भेजी है।







Leave a comment