उरई। लघु उद्यम में गुणात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ लघु उद्यम को पुरस्कार देने की व्यवस्था की है। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से आवेदन भेजा जा सकता है।
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कई लघु उद्यमी नवोन्मेषी प्रतिभा के कारण कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उद्यमियों को राष्ट्रीय लघु उद्यम पुरस्कार की दावेदारी के लिए आगे आना चाहिए तांकि जिले के लघु उद्यमियों का आत्मविश्वास बढ़ सके।
उपायुक्त ने महत्वाकांक्षी लघु उद्यमियों से अपील की कि वे एक सप्ताह के अंदर अपना आवेदन उनके कार्यालय को उपलब्ध करा दें तांकि समय रहते उसे अग्रसारित किया जा सके।







Leave a comment