उरई। हमदर्दी की प्रचंड लहर पर सवार महारथी प्रत्याशी अनिल बहुगुणा नगर निकाय चुनाव में नया इतिहास रचने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने आज सुबह माहिल तालाब के किनारे स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन संपर्क अभियान की शुरूआत करते हुए लोगों से कहा कि अगर उनकी इच्छाओं के अनुरूप पार्टियों के फैसले नही होगें तो लोकतंत्र की कोई सार्थकता नही रह जायेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि उरई नगर पालिका में मतदाता जनादेश के अनुसार लोकतंत्र के संचालन की इबारत लिखेगें।

अनिल बहुगुणा ने कहा कि उनके साथ जाति विशेष के ही नही समूचा व्यापारी वर्ग और सर्व समाज है जो चाहता है कि उन्होंने लोगों की जो सेवा की है उसका फल मिले तांकि राजनैतिक जगत को सही संदेश दिया जा सके। अनिल बहुगुणा को बाजार में जगह-जगह लोगों ने हाथों-हाथ लिया और उनका गर्मजोशी भरा स्वागत किया।

 

Leave a comment