उरई। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की प्रतिष्ठा को जिले में उस समय करारा झटका लगा जब नगर पंचायत नदीगांव में पार्टी के प्रत्याशी ने पर्चा वापस लेकर चुनाव मैदान से पलायन कर दिया।
नदीगांव में कांग्रेस ने ख्याली प्रसाद को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था। वे आज अचानक कोंच तहसील में नदीगांव नगर पंचायत के काउंटर पर पहुंचे और उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उम्मीदवारी वापसी का आवेदन देकर चुनाव मैदान से हटने की घोषणा कर दी। इसके अतिरिक्त दो निर्दलीय प्रत्याशी हरीमोहन व चंद्रप्रकाश ने भी उम्मीदवारी वापस ले ली। नदीगांव में अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशी अब मैदान में रह गये हैं।
दूसरी ओर कोंच नगर पालिका के अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने आज अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। जबकि 11 वार्ड प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया। नाम वापस लेने वालों में सपा के बागी उम्मीदवार बृजमोहन और एक अन्य उम्मीदवार छोटेलाल अहिरवार शामिल हैं। कोंच में अब अध्यक्ष पद पर 17 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं।







Leave a comment