
उरई। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र सिंह निरंजन द्वारा वार्ड प्रत्याशियों के कार्यालय उदघाटन की श्रंखला से चुनाव अभियान को गति देने के क्रम में शहर के राजनैतिक माहौल की गरमाहट चरम सीमा पर पहुंचती जा रही है।

ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी और पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा के साथ वार्ड नं. 10, 15, 27, 25 और 31 में चुनाव कार्यालयों का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से नगर पालिका को साफ-सुथरी व्यवस्था देने की अपील की। ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सभी जानते हैं कि उन्हें जिस पिता से संस्कार मिले हैं उसके चलते उनके कार्यकाल में नगर पालिका में लूट-खसोट का युग समाप्त होगा। उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद और समवयस्कों व अनुजों से पूरा सहयोग व स्नेह देने की अपील की। मनोज बाल्मीकि, विमलेश कौशल, शबीउददीन, मुन्ना अंसारी, मो. शादाब आदि प्रमुख रूप से उनके साथ रहे।







Leave a comment