उरई। गुरुवार को कालपी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। कालपी में इस पद पर 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। निर्दलीय सुमनलता व राजकुमारी द्वारा नाम वापस लेने के साथ अब 12 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।

उधर कदौरा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 9 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किये थे। इनमें से किसी ने पर्चा वापस नही लिया है। इसलिए सभी 9 महारथी चुनावी दंगल में जोर आजमाइश करेंगे।

माधौगढ़ नगर पंचायत में 5 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली है। जबकि रामपुरा नगर पंचायत में एक उम्मीदवार ने पर्चा वापस लिया है। ऊमरी में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नही लिया है। माधौगढ़ में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 14, रामपुरा में 18 और ऊमरी में 17 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं।

Leave a comment