उरई। बुधवार की रात कोंच रोड पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जिसकी आज शिनाख्त कर ली गई है।

कोंच रोड पर बाइक से जा रहे युवक की मौत इमिलिया के पास अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से हो गई थी। फौरी तौर पर मृत युवक की शिनाख्त नही हो सकी थी। बाद में आज पूर्वांह मिनौरा के रहने वाले उसके परिजनों ने उसकी पहचान कर ली। मृत युवक राधाकृष्ण उर्फ संजीत (35वर्ष) पुत्र रामशंकर बताया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Leave a comment