उरई। मां ने सूने घर का ताला तोड़ कर नगदी व जेवरात सहित 15 लाख रुपये की चोरी कर ले जाने का आरोप अपने छोटे पुत्र और पुत्र वधू पर लगाया है।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदोई राजा की निवासी सुशीला देवी पत्नी शोभा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने बड़े पुत्र के साथ मुबंई में रहती हैं। इसलिए ग्राम हरदोई गूजर में उनके पैतृक घर में ताला पड़ा था। हाल में जब वे लौटकर गांव आई तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे को ताला टूटा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। जब अलमारी देखी तो उसमें सोने-चांदी का तमाम जेवरात गायब था। जिसकी कीमत उन्होंने 15 लाख रुपये बताई।

उनकी सूचना के बाद जालौन के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने हरदोई राजा पहुंचकर सुशीला देवी के घर का निरीक्षण किया। विनोद कुमार मिश्रा के मुताबिक यह चोरी का मामला न होकर दो भाईयों के बटवारे का विवाद है।

 

Leave a comment