
उरई। शहर के तिलक नगर मोहल्ले में बीती रात अज्ञात चोरों ने खाली घर में घात लगाकर लगभग 40 हजार रुपये मूल्य के सामान को पार कर दिया।
उक्त मोहल्ला निवासी सोना देवी ने बताया कि वे अपने घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में चली गई थीं। गुरुवार को वापस आने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला। भीतर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। पुलिस ने उनकी शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।







Leave a comment