उरई। बीती रात कैलिया थाने के एक सिपाही के         
साथ नहर पट्टी पर की गई मारपीट के मामले में
थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
और उनके खिलाफ तमाम धाराओं में एफआईआर
दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाने में तैनात
सिपाही शैलेश कुमार जो सीसीटीएनएस में काम
करता है, उरई से कोई सरकारी काम निपटा कर
रात लगभग नौ बजे बापिस नहर के रास्ते से
कैलिया लौट रहा था। ऊबड़ खाबड़ रास्ते के कारण
सिपाही की बाइक गिर पड़ी । इसके चलते सामने
से आ रहे दो लोगों से सिपाही ने बाइक उठाने में
मदद मांगी तो शराब के नशे में धुत उन लोगों ने
मदद करने के बजाये सिपाही की पिटाई कर डाली।
इसी बीच सामी गांव से गश्त कर लौट रहे एसओ ने
जब देखा तो सिपाही को बचाया और उन दोनों को
उठा कर थाने ले गये। सिपाही की तहरीर पर पुलिस
ने राघवसिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी ग्राम सामी
तथा शोभित उर्फ कनिष्क प्रताप सिंह पुत्र
रामपालसिंह गुर्जर निवासी ऊंटा थाना समथर के
खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 332, 353, 323,
504, 506 में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Leave a comment