उरई।आज सुबह मुहल्ला बघौरा पुलिस लाइन के सामने वार्ड नंबर चार में बसपा प्रत्याशी रईस खान को मिला अपार जनसमर्थन, जनसंपर्क के दौरान उन्हें हर वर्ग समुदाय के लोगों ने हाथों हाथ लेकर जिताने का वायदा किया।

बसपा उम्मीदवार को जीतने के लिए दलित समाज तो लामबंद है ही। वही दूसरी ओर सामान्य वर्ग के मतदाताओ का रुझान भी लगातार बढ़ रहा है। बसपा उम्मीदवार के जनसम्पर्क के दौरान मिल रहे भारी जन समर्थन से अन्य सभी दलों  की नींद उड़ी हुई है। आज मोहल्ला बघौरा में जिस तरह से बहुजन समाज पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ रईस खान के चुनाव प्रचार में ताकत लगाई उससे वार्ड नंबर चार में हाथी की रफ्तार बढ़ गई है और हर कोई यह कहता पाया गया कि बसपा प्रत्याशी रईस खान की सरलता एवं मृदु व्यवहार ने आज मतदाताओं का मनमोह लिया है। तो जनसंपर्क के दौरान रईस खान ने आश्वासन दिया कि अगर लोगों ने उन्हें सेवा का मौका दिया तो नगर के लोगों का सम्मान करते हुए हर समस्या के निदान के लिए संघर्ष करने में पीछे नही रहेगे।  जनसंपर्क के दौरान आज बसपा प्रत्याशी रईस खान के समर्थन में घनश्याम अनुरागी पूर्व सांसद, शेलेन्द्र शिरोमणि, छुन्ना पाल, रामशरण जाटव, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय चैधरी, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र हरौली, अल्ताफ हुसैन, देवनाथपाल सदस्य प्रत्याशी, पन्नालाल वर्मा, कामतावर्मा, आत्माराम फौजी, प्रदीप भाई, उदयवीर दोहरे, मनमोहन जाटव, रामदुलारे कुशवाहा, कमल दोहरे, प्रदीप सभासद पप्पू, रामअवतार राजपूत बाबूजी, अनुभव चतुर्वेदी, विनय सोनी, ज्ञानसिंह खांगर, कौस्तुभ चतुर्वेदी, जुबेर खान, मलखान कुशवाहा, मूलशरण जाटव, राधाचरण रायक्वार, संजय गौतम, सचिन पलरा, कल्लू कबाड़ी, इरशाद खान, जाहिद मंसूरी, जुबेर, फिरोज, मलखान पाल, मनीष आनंद, प्रदीप अहिरवार, ओमनाथ राजपूत, सूरज भाई, कमलापंत, शिवचरण अहिरवार, कृष्णा प्रसाद, अनिल चैधरी, महेंद्र प्रताप सिंह, पप्पू डीहा, बुद्धप्रकाश, भगवानदास राजपूत, जितेंद्र सिंह दोहरे आदि सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।

Leave a comment