उरई। गुरुवार को रामपुरा और ऊमरी में भाजपा के नगर निकाय चुनाव कार्यालयों के शुभारंभ के अवसर पर जहां पार्टी प्रत्याशियों के हौसले बुलंद हो गये वहीं अन्य खेमों में सन्नाटा छा गया।

रामपुरा में जन आंदोलनों के पर्याय के रूप में पहचाने जाने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह ने इलाहाबाद बैंके के सामने चुनाव प्रचार कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर एक बार फिर जोरदार शक्ति प्रदर्शन से चुनाव परिणाम की स्थिति स्पष्ट कर दी। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन, पूर्व विधायक केशव सिंह सेंगर व संतराम सिंह और पार्टी के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल भीड़ का नजारा देखकर गदगद नजर आये। उन्होंने अपने संबोधन में शैलेंद्र सिंह की तारीफ के पुल बांध दिये।

 

 

 

 

 

उधर ऊमरी में काली माता मंदिर परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र दोहरे के चुनाव कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर भी यही आलम रहा। विधायक और पूर्व विधायकों व जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर प्रत्याशी की जमकर हौसला अफजाई की।

Leave a comment