उरई। माधौगढ़ क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल हो गये जिनमें एक की हालत गंभीर है।

घटना ग्राम रुद्रपुरा के सामने शनिवार को उस समय हुई जब तेज सिंह और लक्ष्मण निवासीगण रुद्रपुरा व राजेंद्र सिंह निवासी सलउआ एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। रुद्रपुरा के सामने ही ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर होकर गिर पड़े। बाद में हालत गंभीर होने के कारण तेज सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a comment