उरई। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और कददावर नेता सुरेश निरंजन भैया जी के पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह ननकू के सामने चुनाव अभियान में ही स्वतंत्र राजनैतिक छवि बनाने की चुनौती है। जिसे महसूस करते हुए वे भारी परिश्रम कर रहे हैं। दूसरी ओर पार्टी के दिग्गज भी उनके इस प्रदर्शन के बाद करो या मरो की ठान कर उनके साथ चुनाव अभियान में सक्रिय हो गये।

ज्ञानेंद्र सिंह निरंजन बहुत सुबह से ही चुनाव अभियान की शुरूआत कर देते हैं। शनिवार को सुबह 7 बजे वे वार्ड नं. 32 में पहुंच गये। उन्होंने सबसे पहले गोलू निरंजन इमिलिया के यहां बैठक की। इसके बाद घर-घर जाकर मत याचना में जुट गये। उनकी सज्जनता और लगन से प्रभावित लोगों ने न केवल उन्हें चुनाव में मत देने का भरोसा दिलाया बल्कि माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका गर्मजोशी भरा स्वागत भी किया।

 

 

 

 

 

डनके साथ पार्टी के दिग्गजों की एक जुटता का एक अलग प्रभाव देखा गया। पार्टी अध्यक्ष वीरपाल यादव, प्रांतीय नेता इंद्रजीत सिंह यादव, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष सोहराब खान, जदयू के पूर्व प्रदेश मंत्री मु. आमीन खां, दीपराज, अशोक गुप्ता महाबली, अतर सिंह राठौर, मानसिंह यादव, सुरेंद्र मौखरी, नाथू कुशवाहा, सुरेंद्र बजरिया, गोपालजी मिश्रा, महेश द्विवेदी, रामरतन प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, संतोष राजपूत, संजीव कठेरिया, हरिश्चंद्र कठेरिया, जीवन बाल्मीकि, आजाद मंसूरी, फिरोजुददीन, हाजी असगर अली, मु. तारिक, कमर अहमद, राजेश किराना, डाॅ. लक्ष्मी वर्मा, बल्दाऊ दुबे, प्रणीत सागर, तेज प्रताप यादव, नंदराम पाल, मधु प्रकाश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों जाने-माने नेता उनके साथ थे।

Leave a comment