
उरई। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन समय रहते प्रत्याशियों को आगाह करने की जिम्मेदारी निभाने में चैकस है। इसके तहत शनिवार को माधौगढ़ थाना परिसर में क्षेत्र के एसडीएम और सीओ ने प्रत्याशियों की बैठक बुलाई।
उप जिलाधिकारी सौजन्य कुमार विकास ने बैठक में प्रत्याशियों से कहा कि वे शस्त्र लाइसेंस लेकर न चले और न ही मतदाताओं को प्रलोभन देकर उनसे वोट का वायदा लेने की कोशिश करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आचार संहिता का अक्षरशः पालन होना चाहिए अन्यथा आप कानूनी कार्रवाई के शिकंजे में फंस सकते हैं। पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि अगर प्रत्याशी के पास दो लाख या इससे अधिक की रकम मिलती है तो उसका पैसा जब्त कर लिया जायेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मोबाइल पर सोशल मीडिया में कोई ऐसा मैसेज वायरल नही किया जाना चाहिए जिस पर किसी समुदाय को आपत्ति हो। इसका ख्याल न रखा गया तो कार्रवाई होगी। बैठक में पूरन कुशवाहा, कपूर यादव, निखिल कुमार, सुरेंद्र नाथ, अवध बिहारी, नरेश राठौर, विष्णु प्रताप आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।







Leave a comment