उरई। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस की सक्रियता से मोस्ट वांटेड आरोपी भी तेजी से कानून के शिकंजे में फंसते जा रहे हैं। शनिवार को कालपी पुलिस ने गांव की महिला के साथ रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की।

ग्राम शेखपुर गुढ़ा में गत दिनों एक महिला के साथ रेप की सनसनीखेज वारदात हुई थी। जिसमें गांव का ही विश्राम सिंह आरोपित था। लेकिन पुलिस उसे पकड़ नही पा रही थी। शनिवार को मुखबिर से कालपी कोतवाली में उसके गांव में मौजूद होने की सूचना आई। जिसके बाद उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने शेखपुर गुढ़ा गांव में घेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a comment