
उरई। गुरुवार की रात सिरसाकलार थाने के हिम्मतपुर में एक गरीब के दरवाजे दबंग द्वारा की गई गुण्डई से भय व्याप्त हो गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
उक्त गांव में रात लगभग 9 बजे जगमोहन विश्वकर्मा खाना-पीना होने के बाद परिवार सहित सोने के लिए घर के भीतर लेट गया था। तभी अरुण कुमार सिंह पिंटू उसके दरवाजे पर आ गया और उसने दरवाजे पर लातें मारते हुए पत्थर भी फेंके। भय के मारे जगमोहन विश्वकर्मा का परिवार घर में दुबका रहा। अरविंद का तांडव काफी देर जारी रहा। बाद में मोहल्ले के लोग उसका विरोध करने के लिए बाहर निकल आये। स्थिति बिगड़ती देख अरुण कुमार धमकी देता हुआ चला गया।
इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल छा गया है। जगमोहन विश्वकर्मा ने अरुण कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।







Leave a comment