
उरई । हथौड़ा जो प्रमुख रूप से न्याय सामाजिक रूप से श्रम का प्रतीक है कि धमक ने उरई नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पर के चुनाव में अच्छे-अच्छो की नींद उड़ा दी है। हथौड़ा जो अनिल बहुगुणा का चुनाव चिन्ह है इन दिनों जहां भी कि जुवान पर चढ़ गया है। वहीं प्रत्याशी बहुगुणा में लोगों को दादा बाबूराम एमकाॅम का अक्स भी नजर आने लगा है। पिछले चार दशक से दादा के साथ सक्रिय राजनीति करते चले आ रहे अनिल बहुगुणा के बोलने उठने और सभी को अपना बना लेने का गुण बरवस दादा की याद दिलाने वाला है। प्रतीक चिन्ह आवंटन के साथ शुरू हुए तेज चुनाव प्रचार में अनिल बहुगुणा अपने हजारों समर्थकों के साथ उरई के लगभग कई दर्जनों मोहल्लों में दरवाजे-दरवाजे जाकर मतदाताओं के संपर्क मेें आ चुके है इनत माम मोहल्लों में बलदाऊ चैक, भरत चैक, मातापुरा, हजारीपुरा, कृष्णानगर, तुलसीनगर, गांधीनगर, राजेन्द्र नगर, गंधर्वपुरी, सिंधी मोहल्ला, स्टेशन रोड तो सम्मलित है ही इधर रामनगर झांसी रोड, अजनारी रोड, पाठक का बगीचा आदि में भी हथौडे़ की धमक अब साफ सुनाई रे रही है। जिसके नतीजे में प्रतिद्वदी प्रत्याशियों के स्तर तमाम भ्रांतियों उत्पन्न की जाने लगी है।
अनिल बहुगुणा ने शनिवार को एक बार फिर सत्कार वाटिका पर एकत्रित समर्थकों के साथ रामनगर के दूर दराज इलाकों का भ्रमण किया जहां अप्रत्याशित रूप से उन्हें तिलक करने की होड़ स्थानीय निवासी माताओं, बहनों में लग गई। इ इस मौके पर गोलू प्रजापित, नीरज वर्मा, अन्नू त्रिपाठी, पंकज रूसिया, अयोध्या विश्वकर्मा, मंगल सिंह रावत, सुधीर श्रीवास्तव, राजकुमार पांडेंय, शैलेन्द्र परिहार, शैलेन्द्र सोनी, इंद्रवीर कुशवाहा, दीप श्रीवास्तव, अरूण द्विवेदी, राहुल राजपूत, आर्यन सिंह, मनुराज जैन, विशाल बाल्मीकि, अशोक कुमार भाटिया, मो. इरफान,फरीद चच्चा, सलीम अख्तर, जोईव खान, आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।







Leave a comment