
उरई । नगर पालिका परिषद जालौन के अध्यक्ष पद पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी प्रेमकुमार गुप्ता के चुनाव प्रचार अभियान में आज जालौन नगर में जमकर धूम मचाई। बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से हाथी चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील करने के साथ ही बसपा सरकार की जनहितकारी नीतियों की लोगों को जानकारी दी।
बहुजन समाज पार्टी के जोन कोआर्डीेनेटर ब्रजेश जाटव के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजमोहन कुशवाहा, डा. रमेश दोहरे, ईशा, रामप्रकाश प्रजापति, अशफाक राईन, शिवराम सिंह चैनू, सूरज प्रजापति, महेन्द्र गुप्ता, आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान बसपा प्रत्याशी प्रेम गुप्ता को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। बसपा प्रत्याशी के जनसंपर्क अभियान में ब्रजमोहन कुशवाहा, मनमोहन जाटव, अशरफ अली, उमेन्द्र सिंह सेंगर, महेन्द्र गुप्ता, विनय गुप्ता, राकेश गुप्ता, सूरज प्रजापति, अमित पुरवार, अशफाक राईन, हीरालाल चैधरी समेत तमाम बसपा नेताओं ने बसपा प्रत्याशी प्रेम गुप्ता को जिताकर जालौन नगर के विकास के रास्ते खोलने की अपील की। जिस तरह से प्रेमगुप्ता को वैश्य समाज के साथ ही दलित, मुस्लिम एवं ब्राहम्ण समाज का समर्थन मिल रहा है उनके पक्ष में चुनाव माहौल बनता जा रहा है।







Leave a comment