उरई । नगर के  अति संवेदनशील मतदान केंद्रों  का जिले के उच्चाधिकारियों ने स्वयं सघन निरीक्षण किया । उन्होने प्रशासन और पुलिस के मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

शनिवार को डी एम मन्नान अख्तर , एस पी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने ए डी एम आर के सिंह , सिटी मजिस्ट्रेट एन पी पांडे , एस डी एम अक्षय त्रिपाठी , अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार तिवारी और पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार के साथ बज़रिया के अतिसंवेदनशील बूथों का जायजा लिया ।

अधिकारियों ने अथाई ,इस्लामिया जूनियर स्कूल , इस्लामिया प्रायमरी , एफ़ एस मेमोरियल , गणेशगंज प्रायमरी , मलेरिया दफ़्तर और रैन बसेरा मतदान केंद्रों को देखा । शांति व्यवस्था से जुड़े पहलुओं के बाबत इनपुट लिया ।

Leave a comment