उरई । शनिवार की रात जालौन कस्बे में नवोदित पौध के उदीयमान पत्रकार मानव मिश्रा पर हुए हमले ने जनपद की समूची मीडिया बिरादरी को हिला दिया । ध्यान रहे कि मानव के पिता विवेक मिश्रा लंबे समय एसआर दैनिक जागरण कानपुर के तहसील इंचार्ज हैं ।

अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उन्हे अंधेरे में उस समय घेर लिया । पहले कंधे पर रोड मार कर उन्होने बाइक समेत मानव को गिरा दिया । इसके बाद उन्होने मानव पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया । अचानक 4-5 लोगों के टूट पड़ने से मानव घबरा जरूर गए लेकिन इसके बाद उन्होने हमलावरों का ईंट उठा कर मुक़ाबला किया । हमलावरों को मानव से इस तरह दिलेरी दिखाने की उम्मीद नहीं थी । तब तक 2 हमलावरों को मानव खून खच्चर कर चुके थे । यह देख वे तमंचा निकालने लगे लेकिन कोई अनहोनी होने के पहले ही मानव को बाइक स्टार्ट कर  भाग निकालने का मौका मिल गया । वे लोग पीछे से गुम्मे फेंकते रहे लेकिन मानव ने सरपट घर पहुँचने के बाद ही साँस ली ।

खबर फैलते ही जालौन के सारे पत्रकारों का हुजूम इकट्ठा हो गया ।  जालौन कोतवाली में पत्रकारों की उत्तेजित मुद्रा के कारण माहौल काफी गर्म हो गया था लेकिन पुलिस ने फौरन की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर कई जगह दविशे भिजवाईं लेकिन हमलावरों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है ।

Leave a comment