
उरई। कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटनाओं का क्रम अभी से पड़ना शुरू हो गया है जबकि अभी तो ठंड के मौसम की शुरूआत है।
शनिवार को सुबह भटटा मजदूरों को लेकर आ रही जोल्हूपुर-हमीरपुर फोन लेन पर एक बस चतेला और कानाखेड़ा के बीच कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर रोड के नीचे उतर गई और गहरे गडडे में जा गिरी। बस में लगभग 60 लोग सवार थे। लेकिन किसी को कोई गंभीर चोट नही आई। राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को सकुशल बाहर निकालने में भूमिका निभाई।







Leave a comment