
उरई। टप्पेबाजों की धमाचौकड़ी के कारण लोगों के लिए नगदी के मामले में बैंकें अब सुरक्षित नही रह गई हैं। जालौन में बेटे के साथ बैंक से रुपये निकालकर निकली महिला के तीस हजार रुपये टप्पेबाजों ने बीच में ही पार कर दिये।
जालौन कोतवाली के ग्राम एदलपुर की निवासिनी सुशीला विश्वकर्मा इलाहाबाद बैंक की नगर स्थित मुख्य शाखा से 30 हजार रुपये निकालकर बेटे के साथ मोटर साइकिल पर घर वापस लौटने लगी। देवनगर चैराहे पर उनके बेटे ने घर के लिए फलों की खरीददारी हेतु मोटर साइकिल रोकी तो डिग्गी टूटी देखकर उसके होश उड़ गये। डिग्गी के भीतर रखी 30 हजार रुपये की रकम और जरूरी कागजात गायब थे। बेचैन मां-बेटे लौटकर बैंक में काफी देर तक रुपयों का पता लगाने की कोशिश करते रहे बाद में उन्होंने कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी लेकिन मुकदमा अभी दर्ज नही किया गया है।







Leave a comment